मध्य प्रदेश में भाजपा संगठन के बाद अब बीजेपी सरकार ने भी गांव-गांव जाने का फैसला लिया है। मुख्यमंत्री, मंत्री, विधायक विधानसभा सत्र के बाद गांव गांव पहुंचेंगे और रात्रि विश्राम कर ग्रामीणों से संवाद करते हुए नजर आएंगे। संगठन की तरफ से गांव चलो अभियान पहले से ही चलाया जा रहा है।इस अभियान के द्वारा पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा रात्रि विश्राम कर ग्रामीण इलाकों में पहुंचकर केंद्र और राज्य सरकार के हितग्राहियों से संवाद करते हुए नजर आए। इसके साथ-साथ पार्टी कार्यकर्ताओं में उत्साह बढ़ाते हुए नजर आए। बीजेपी का लक्ष्य है कि लोकसभा चुनाव में 58 फीसदी वोट हासिल किया जाए।
मध्य प्रदेश में भाजपा संगठन के बाद अब बीजेपी सरकार ने भी गांव-गांव जाने का फैसला लिया है। मुख्यमंत्री, मंत्री, विधायक विधानसभा सत्र के बाद गांव गांव पहुंचेंगे और रात्रि विश्राम कर ग्रामीणों से संवाद करते हुए नजर आएंगे।