कांग्रेस के कद्दावर नेता दिग्विजय सिंह के हिंदुत्व वाले बयान पर एमपी की राजनीति में गरमाहट आ गई हैं। पूर्व सीएम के इस बयान पर भारतीय जनता पार्टी हमलावर हो गई हैं। आपको बता दें कि, हाल ही में कर्नाटक के हुबली पहुंचे एमपी के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने हिंदुत्व को लेकर कहा था कि, नरम या कट्टर हिंदुत्व जैसी कोई चीज नहीं होती, ‘हिंदुत्व’ शब्द के रचयिता सावरकर हैं।
दिग्विजय सिंह के बयान पर सीएम शिवराज सिंह का पलटवार
वहीं अब मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह पर साधा निशाना साधते हुए कहा कि, दिग्विजय और कमलनाथ को देश और हिंदुत्व से कोई लेना-देना नहीं है। वोटो की फसल काटने के लिए जब वो ठीक समझते हैं वो कहते रहते हैं। सीएम शिवराज ने कहा कि, इनको किसी से कोई लेना-देना नहीं हैं।
हिंदुत्व का हिंदू धर्म या सनातन धर्म से कोई संबंध नहीं है
आपको बता दें कि, दिग्विजय सिंह ने इसके अलावा आगे कहा था कि, हिंदुत्व का हिंदू धर्म या सनातन धर्म से कोई संबंध नहीं है। कांग्रेस नेता ने आगे कहा कि, संविधान की शपथ लेकर काम करने वाला कोई भी व्यक्ति ‘हिन्दू राष्ट्र’ की बात करता है तो उन्हें पहले अपने पद से इस्तीफा दे देना चाहिए। उसके बाद ही कुछ कहना चाहिए। बता दें कि, कांग्रेस नेता का यह बयान कई मायनों में अहम है।
Comments (0)