हिमाचल प्रदेश की मंडी लोक सभा सीट से हाल ही की सांसद और बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत शनिवार सुबह झांसी से सड़क मार्ग से मध्य प्रदेश के दतिया पहुंची। वहां उन्होंने पीतांबरा सिद्धपीठ में मां बगुलामुखी मां दर्शन-पूजन किए। इसके बाद पीठ में स्थित वनखंडेश्वर महादेव मंदिर पहुंची। जहां जलाभिषेक किया गया। पुजारियों ने मंत्रोच्चारण के बीच पूजन कराया। कंगना रनौत को लेकर मध्य प्रदेश पुलिस भी मुस्तैद रही। झांसी से शनिवार सुबह कंगना मध्य प्रदेश दतिया के लिए रवाना हुई और 10 बजे पीतांबरा पीठ पहुंची।
वह वाई-प्लस सुरक्षा के घेरे में रहीं। कंगना रनौत की इस आध्यात्मिक यात्रा से उनके प्रशंसकों में काफी उत्साह रहा। लोग उनकी एक झलक पाने को आतुर दिखे। वह पारंपरिक परिधान में थी। उन्होंने पीले रंग की साड़ी पहनी हुई थी। मंदिर परिसर में भी बड़ी संख्या में लोग एकत्र हो गए। भगवान वनखंडेश्वर महादेव की पूजन के दौरान मंत्रोच्चारण को दोहराया। पीतांबरा से पूजन-दर्शन के बाद वह सड़क मार्ग से दिल्ली के लिए रवाना हो गई। अभिनेत्री रनौत के मंदिर पहुंचने से पहले दतिया पुलिस ने विशेष सुरक्षा की व्यवस्था की थी।
फिल्म स्टार और बीजेपी सांसद कंगना रनौत मध्य प्रदेश के दतिया स्थित शक्तिपीठ श्री पीतांबरा देवी मंदिर पहुंचीं. यहां उन्होंने मां पीतांबरा देवी मंदिर में दर्शन किए और पूजा-अर्चना की. इस दौरान मंदिर परिसर में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था रही.
Comments (0)