Bhopal: मध्य प्रदेश में मौसम का मिजाज बदलते जा रहा है। इस बदलते मौसम से किसानों की परेशानी बढ़ा दी है। बता दें कि एमपी के कई जिले में लगातार हो रही ओलावृष्टि और बारिश के कारण फसलों को खासा नुकसान पहुंचा है। इसी बीच मौसम विभाग ने अपने पूर्वानुमान में बताया कि अगले 72 घंटे तक मौसम कुछ ऐसा ही बना रहेगा। इसके साथ ही मध्य प्रदेश के कई जिलों में ओलावृष्टि (MP Weather) सहित तेज हवा आंधी चलने का अलर्ट जारी किया गया है। वहीं कई जिलों में बारिश भी देखने को मिल रही है। बीती रात कई जिलों में हुई ओलावृष्टि की वजह से खेतों में खड़ी फसलों को नुकसान होने के अंदेशे बढ़ गए हैं।
नुकसान की होगी भरपाई
जानकारी के मुताबिक शाजापुर के रानी बड़ौद में सबसे ज्यादा बारिश रिकॉर्ड की गई है। तेज हवा और ओले गिरने से गेहूं चना और मसूर सहित रबी की फसलों को भारी नुकसान पहुंचा है। इसके साथ ही अब कटाई के लिए तैयार फसलों को भी नुकसान पहुंचने का अनुमान लगाया गया है। इसी बीच कृषि मंत्री ने किसानों से अपील की है। मंत्री कमल पटेल ने कहा कि किसान भाई को घबराने की जरूरत नहीं है, संकट के समय में सरकार उनके साथ खड़ी है। किसी भी प्रकार के नुकसान की भरपाई सरकार करेगी। इसके साथ ही सभी जिला कलेक्टरों को निर्देश जारी किया गया। जिसमें कहा गया कि नुकसान का सर्वे तत्काल रुप से करवा कर इसकी रिपोर्ट पेश की जाए ताकि किसानों के नुकसान की भरपाई की जा सके।
सीएम शिवराज ने दी किसानों को राहत
इसके अलावा (MP Weather) मंदसौर, नीमच, राजगढ़, सीहोर, विदिषा, भोपाल और नर्मदा पुरम संभाग के कुछ जिलों में ओलावृष्टि से फसलों को खासा नुकसान पहुंचा है। वहीं मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने इसी बीच किसानों को राहत देते हुए कहा किसान भाई बहन चिंता ना करें। जल्दी ओलावृष्टि से हुई फसलों के नुकसान का सर्वे कराया जाएगा और इसके साथ ही राहत राशि उपलब्ध कराई जाएगी।
Read More- Hailstorm : ओलावृष्टि से फसलों को हुए नुकसान, शिवराज सरकार कराएगी सर्वे
Comments (0)