पीएम मोदी ने आज सागर के बीना पेट्रोकेमिकल प्रोजेक्ट सहित कई परियोजनाओं का शिलान्यास किया। इस दौरान उन्होंने अपने संबोधन की शुरुआत भारत माता की जय से की। पीएम ने कहा कि, बुंदेलखंड की धरती वीरों की धरती है। मुझे तो महीने भर में दूसरी बार आप सभी के दर्शन का सौभग्य मिला। मैं इसके लिए शिवराज सरकार का अभिनंद करता हूं। ये परियोजनाएं इस क्षेत्र के औद्योगिक विकास को नई ऊर्जा देंगी। इस मौके पर पीएम मोदी ने कहा कि, I.N.D.I.A. गठबंधन सनातन को खत्म करने का संकल्प लेकर आया है. लेकिन, हम उन्हें सफल नहीं होने देंगे।
मैं सीएम शिवराज सिंह और उनकी टीम की बधाई दूंगा
अपने संबोधन में पीएम मोदी ने कहा कि, कई प्रदेशों के पूरे साल की बजट उतना नहीं है, जितना आज एक ही कार्यक्रम के लिए केंद्र की बीजेपी सरकार लगा रही है। ये दिखाता है कि, एमपी के लिए हमारे संकल्प कितने बड़े हैं। उन्होंने आगे कहा कि, G-20 की सफलता मोदी की सफलता नहीं, बल्कि जी-20 देश की 140 करोड़ जनता की सफलता है। विदेशी मेहमान भारत की समृद्धि को देखकर प्रभावित हुए। वहीं पीएम ने कहा कि, मैं सीएम शिवराज सिंह और उनकी टीम की बधाई दूंगा।
इस इंडी गठबंधन को कुछ लोग घमंडिया गठबंधन कहते हैं
वहीं सागर में पीएम मोदी ने विपक्ष को घेरते हुए कहा कि, देश में कुछ ऐसे लोग और गठबंधन हैं जो देश को, समाज को विभाजित करने में जुटे हैं। इन्होंने एक इंडी (I.N.D.I.A.) एलाइंस बनाया है। उन्होंने आगे कहा कि, इस इंडी गठबंधन को कुछ लोग घमंडिया गठबंधन कहते हैं। इनका नेता तय नहीं है। इनके नेतृत्व पर भ्रम है, लेकिन, उन्होंने मुंबई की मीटिंग में अपनी नीति-रणनीति बनाई।
सनातन को खत्म करना चाहता है I.N.D.I.A. गठबंधन
पीएम मोदी ने अपने इस संबोधन में आगे विपक्षी गठबंधन पर प्रहार करते हुए कहा कि, इनका हिडन एजेंडा भी है। इस इंडी अलायंस की नीति है भारत की संस्कृति पर हमला करने की। उन्होंने कहा कि, I.N.D.I.A. गठबंधन के लोग भारतीयों की आस्था पर हमला करने की रणनीति बना रहे हैं। इनकी नीयत है कि, जिन विचारों ने भारत को जिन संस्कारों ने, जिन परंपराओं ने वर्षों से जोड़ा है उसे तबाह कर दो। ये घमंडिया गठबंधन I.N.D.I.A.सनातन को समाप्त करने का संकल्प लेकर आए हैं।
Comments (0)