देशभर में आज 77वें स्वतंत्रता दिवस की धूम है। राष्ट्रपति से लेकर प्रधानमंत्री ने देशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी है। वहीं इस बीच मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भी देश और प्रदेशवासियों को आजादी के 77 साल पूरे होने पर शुभकामनाएं दी हैं। साथ ही सीएम शिवराज ने प्रदेशवासियों से घर पर तिरंगा फहराने की अपील भी की है।
सीएम शिवराज सिंह चौहान ने 77वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर प्रदेश के सभी नागरिकों को हार्दिक बधाई दी है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि राष्ट्र की स्वतंत्रता के 76 वर्ष पूर्ण होने की मंगलमय बेला में सबका रोम-रोम उत्साहित है। हम ऊर्जा और उल्लास से भरे हुए हैं। आजादी के लिए न जाने कितने भारतवासियों ने जीवन का बलिदान किया। आज हम उन सभी ज्ञात-अज्ञात सेनानियों का स्मरण करते हुए नमन करते हैं।
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भी देश और प्रदेशवासियों को आजादी के 77 साल पूरे होने पर शुभकामनाएं दी हैं। साथ ही सीएम शिवराज ने प्रदेशवासियों से घर पर तिरंगा फहराने की अपील भी की है।