मध्य प्रदेश में कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी की चुनावी गारंटी पर राजनीति गर्माती जा रही है। मंडला में गुरुवार को आदिवासियों के बीच प्रियंका गांधी के भाषण को लेकर सबसे पहले मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मोर्चा खोला। उन्होंने आरोप लगाया कि गांधी परिवार ने पहले सबको ठगा था। लेकिन अब कमलनाथ, गांधी परिवार को ही ठगने का काम कर रहे हैं। इस पर प्रियंका गांधी ने भी मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान पर पलटवार किया है।
‘प्रियंका गांधी ने ‘X’ पर पोस्ट कर किया पलटवार’
कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट X पर लिखा, 'हम शिक्षा और बच्चों की बात कर रहे हैं, मगर पब्लिक का ध्यान भटकाने वाले लोगों को कुछ और ही समझ में आ रहा है। शिवराज जी, अच्छे लोगों का यही कायदा है कि बड़ों का आदर करते हैं। कांग्रेस में तानाशाही नहीं हैं कि जहां अपने ही नेताओं का नाम न लिया जाए, बात न सुनी जाए।'हम शिक्षा और बच्चों की बात कर रहे हैं, मगर पब्लिक का ध्यान भटकाने वाले लोगों को कुछ और ही समझ में आ रहा है।
— Priyanka Gandhi Vadra (@priyankagandhi) October 13, 2023
शिवराज जी, अच्छे लोगों का यही कायदा है कि बड़ों का आदर करते हैं। कांग्रेस में तानाशाही नहीं हैं कि जहां अपने ही नेताओं का नाम न लिया जाए, बात न सुनी जाए।
असल मुद्दा तो… https://t.co/bdYmAEiU4q
प्रियंका गांधी ने स्कूली बच्चों को किया वादा
प्रियंका गांधी ने आगे लिखा, 'असल मुद्दा तो ये है कि हम जाति, धर्म, वर्ग से परे मप्र के हर बच्चे को छात्रवृत्ति योजना के तहत कक्षा 1 से 8 तक 500 रुपये प्रति माह, कक्षा 9वीं और 10वीं में 1000 रुपये प्रति माह, कक्षा 11वीं और 12वीं में 1500 प्रति माह देंगे। ये हमारा वचन है।'मध्य प्रदेश में कांग्रेस की 11 गारंटी
- बच्चों को कक्षा 1 से 12वीं तक निःशुल्क शिक्षा
- आवास योजना के तहत गांवों-शहरों में बराबर सहायता राशि
- किसानों का कर्ज माफ
- 100 यूनिट बिजली माफ, 200 यूनिट बिजली हाफ
- पुरानी पेंशन मिलेगी
- 500 रु में गैस सिलेंडर
- महिलाओं को हर महीने 1500 रु
- 5 हॉर्स पॉवर का सिंचाई बिल मुफ्त
- पिछड़ों को 27% आरक्षण
- जाति जनगणना होगी
Read More: मुरैना के अल्प प्रवास पर रहीं पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती, पत्रकारों से हुईं मुखातिब
Comments (0)