मध्य प्रदेश के सीधी में मंदबुद्धि दलित पर पेशाब करते हुए बीजेपी नेता का वीडियो वायरल मामले में आरोपी के घर पर बुलडोजर चलाने की तैयारी की जा रही है। बड़ी मात्रा में पुलिस बल आरोपी के घर पहुंच गया है। इसके अलावा मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आरोप पर एनएसए लगाने की भी बात कही है।
आरोपी के घर पर बुलडोजर चलाया जाएगा
एमपी के सीधी में एक विक्षिप्त पर पेशाब करने के मामले में राज्य के गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने कड़ा ऐक्शन लेने की बात कही है। गृह मंत्री ने कहा कि, आरोपी के घर पर बुलडोजर भी चलाया जाएगा। इसके साथ में गृह मंत्री नरोत्तम मित्रा ने कांग्रेस की ओर से उठाए जा रहे सवाल पर कहा कि, कांग्रेस धर्म की राजनीति करती है। इसलिए वो धर्म के चश्मे से हर चीजों को देखती है।
व्यक्ति गिरफ्तार हो गया है
गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि, कानून अपना काम कर रहा है। व्यक्ति गिरफ्तार हो गया है। कृत्य बहुत घृणित था, भाजपा की सरकार है, यहां कानून का राज है। मामले की जानकारी मिलते ही मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने तुरंत कार्यवाही के निर्देश दे दिए थे और अतिक्रमण पर बुलडोजर भी चलेगा। जहां भी अतिक्रमण होता है, वहां कानून अपना कार्य करता है।
Comments (0)