जलवायु परिवर्तन के दुष्प्रभावों जैसे कार्बन उत्सर्जन को कम करने के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा 2070 तक नेट जीरो भारत के हर राज्य में एक सोलर सिटी विकसित करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की प्रत्येक प्रदेश में एक सोलर सिटी निर्मित करने की संकल्पना को मध्यप्रदेश में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा साकार रूप दिया जा रहा है। सांची को सोलर सिटी के रूप में विकसित किये जाने के प्रयासों की राष्ट्रीय स्तर पर सराहना की जा रही है। इससे न केवल सांची शहर की ऊर्जा जरूरतों को नवकरणीय ऊर्जा से पूर्ण किया जाएगा बल्कि नागरिकों को ऊर्जा साक्षर भी बनाया जायेगा। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान 6 सितम्बर, यानी आज बुधवार को देश की पहली सोलर सिटी सांची का लोकार्पण करेंगे। सांची सोलर सिटी में सालाना लगभग 13,747 टन कार्बन डाई आक्साईड के उत्सर्जन में कमी आएगी, जो कि लगभग 2.3 लाख वयस्क वृक्षों के बराबर है।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की प्रत्येक प्रदेश में एक सोलर सिटी निर्मित करने की संकल्पना को मध्यप्रदेश में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा साकार रूप दिया जा रहा है।
Comments (0)