एमपी के गुना में पंचायत मंत्री महेंद्र सिंह सिसोदिया ने बड़ा बयान दिया है। बीजेपी नेता ने कहा है कि, यदि अपने परिवार को बचाना है तो केवल भारतीय जनता पार्टी को वोट दें। योजनाओं का लाभ सिर्फ भारतीय जनता पार्टी सरकार में ही मिल पाएगा। उन्होंने कहा कि, जब राज्य में कमलनाथ की सरकार थी तो महिलाओं के पोषण आहार के 1 हजार रुपये भी बंद कर दिए गए थे। इस कारण भी आप सभी को बीजेपी को वोट देना चाहिए। तभी तो सरकार की सभी योजनाओं का फायदा मिलेगा।
पंचायत मंत्री महेंद्र सिंह सिसोदिया का बयान, बोले - यदि अपने परिवार को बचाना है तो केवल भारतीय जनता पार्टी को वोट दें।