मध्यप्रदेश में लगातार कोरोना के बढ़ते मामले चिंता का विषय है। बीते 24 घंटों मे प्रदेश में मिले कोरोना के नये मामले की संख्या 312 है। बुधवार को प्रदेश 7669 लोगों की जांच की गई थी। जिसमें 312 नए कोरोना मामले सामने आए हैं। जहां इंदौर से सबसे ज्यादा 166 मामले सामने आये हैं। आपको बता दें की,प्रदेश में अब तक 10 लाख 47 हजार 577 लोग संक्रमित हो चुके हैं। इनमें से 10 लाख 35 हजासर 357 रिकवर हो चुके हैं। कोरोना के कारण अब तक 10 हजार 746 संक्रमित मरीजों की जान जा चुकी है। बुधवार को 161 मरीज ठीक हुए। प्रदेश में अभी 1434 एक्टिव केस हैं।
गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने ट्वीट कर दी जानकारी
गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि पिछले 24 घंटे में मध्यप्रदेश में 312 नए कोविड प्रकरण सामने आए हैं। 161 स्वस्थ हुए हैं। वर्तमान में एक्टिव केस 1434 हैं। पिछले 24 घंटे में लिए गए सैम्पल 7662 हैं। संक्रमण दर 4.07 प्रतिशत है। रिकवरी की दर 98.6 प्रतिशत बनी हुई है। पिछले 24 घंटे में एक पुलिसकर्मी संक्रमित हुआ है। वर्तमान में पुलिस के एक्टिव केस छह हैं। 24 घंटे में वैक्सीनेशन 95,847 का हुआ है। इसे मिलाकर अब तक 12.16 करोड़ वैक्सीन डोज दिए जा चुके हैं। आज से मध्यप्रदेश में बूस्टर डोज का राज्यस्तरीय महाभियान शुरू हो रहा है।

ये भी पढे़- इंदौर अमृत महोत्सव के चलते पांच दिन में 32 हजार प्रिकॉशन डोज लगे
21 जिलों में मिले संक्रमित
प्रदेश के 21 जिलों में संक्रमित मिले हैं। इनमें सबसे ज्यादा इंदौर में 166 मरीज हैं। बालाघाट में 1, बैतूल में 1, भोपाल में 61, दतिया में 2, डिंडौरी में 1, ग्वालियर में 7, हरदा में 1, होशंगाबाद में 5, जबलपुर में 25, कटनी में 2, खंडवा में 7, खरगोन में 3, मंडला में 6, मुरैना में 3, नरसिंहपुर में 5, रायसेन में 2, सागर में 1, सीहोर में 7, शिवपुरी में 2, उज्जैन में 4 संक्रमित मिले हैं।
Comments (0)