विधान सभा चुनाव के चलते एमपी में सियासी पारा चढ़ता जा रहा है। दोनों ही पार्टियां एक दूसरे पर हमला बोल रही हैं। तंज कसने का सिलसिला लगा हुआ है। आरोप प्रत्यारोप का दौर जारी है। मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री व वर्तमान राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान पर निशाना साधा हैं। उन्होंने कहा कि सीएम की चुपके से पैसे डालने की आदत बन गई है। पहले भ्रष्ट विधायकों की जेब में डालकर मुख्यमंत्री बने अब खुले आम कह रहे हैं। दिग्गी ने कहा कि क्या भारत चुनाव आयोग इसे संज्ञान में लेंगे ?
विधान सभा चुनाव के चलते एमपी में सियासी पारा चढ़ता जा रहा है। दोनों ही पार्टियां एक दूसरे पर हमला बोल रही हैं। तंज कसने का सिलसिला लगा हुआ है।