गृह एवं जेल मंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा ने रिपोर्ट कार्ड जारी होने पर कहा कि, भारतीय जनता पार्टी कहने में नहीं करने में विश्वास में रखती है। 1.36 करोड़ लोग गरीबी से बाहर आ गए हैं। कांग्रेस बुराई नहीं बराबरी करे। बीजेपी अंत्योदय के लिए लगातार मेहनत करने वाली पार्टी है। अमित शाह करने में विश्वास रखते हैं। पहले के गृह मंत्रियों की तुलना अमित शाह से करें तो कई बड़े काम किए हैं। अमित शाह को नरोत्तम मिश्रा ने आधुनिक लौह पुरुष बताया है।
दिग्विजय सिंह के दंगे वाले बयान पर बोले
दिग्विजय सिंह के दंगे वाले बयान पर गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि, कांग्रेस अल्पसंख्यकों को दंगों का दर दिखाकर वोट की राजनीति करती है। नरोत्तम मिश्रा ने कहा दिग्विजय सिंह ने दंगे करवाने का पेटेंट ले रखा है। राहुल और कांग्रेस केवल हिंदू और हिंदत्व की बात करते हैं।अजय सिंह के बैठक में शामिल नहीं होने पर कसा तंज
अजय सिंह के न आने पर कहा ये कमलनाथ की चक्की है। जो कमलनाथ को पसंद नहीं है वो कांग्रेस की औपचारिक बैठकों से गायब होते दिखेंगे।चंद्रयान पर दिग्विजय सिंह के दिए बयान पर बोले
चंद्रयान पर दिग्विजय सिंह के बयान पर कहा कि, कांग्रेस केवल परिकल्पना करते हैं धरा तल पर कुछ नहीं करते हैं। दिग्विजय सिंह के 10 साल के राज में गद्दे में सड़क है या सड़क में गद्दे बता पाना मुश्किल था। उनकी सरकार में बिजली कबी कभी आती थी शिवराज जी की सरकार में बिजली कभी कभी जाती है।Read More: गृह मंत्री अमित शाह के प्रवास कार्यक्रम पर बोले बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा
Comments (0)