Sambal Yojana: मध्यप्रदेश के 27 हजार से अधिक गरीबों के बैंक खातों में खुशियां भरने वाली हैं। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान आज रीवा के मऊगंज में राज्य स्तरीय संबल योजना (Sambal Yojana) कार्यक्रम में भाग लेने वाले 27 हजार 310 श्रमिक परिवारों के खातों में 605 करोड़ रुपये की अनुग्रह राशि ट्रांसफर करेंगे।
श्रम सचिव संजय जैन के अनुसार मध्यप्रदेश भवन, अन्य संनिर्माण कर्मकार कल्याण मंडल और शहरी एवं ग्रामीण असंगठित कर्मकार कल्याण बोर्ड के सहयोग से प्रदेश के असंगठित क्षेत्र में कार्यरत कर्मचारियों एवं उनके परिवारों के लिये अनेक योजनायें चलाई जा रही हैं।
महिला श्रमिकों को मिलेंगे 16 हजार रूपये
इसमें अनुग्रह सहायता योजना में दुघर्टना में मृत्यु होने पर 4 और सामान्य मृत्यु होने पर 2 लाख रूपये की सहायता दी जाती है। स्थायी अपंगता पर 2 लाख रूपये, आंशिक स्थायी अपंगता पर एक लाख और अंतिम संस्कार सहायता के रूप में 5 हजार रूपये प्रदान किये जाते हैं। संबल योजना (Sambal Yojana) में महिला श्रमिकों को प्रसूति सहायता के रूप में 16 हजार रूपये दिये जाते हैं। साथ ही श्रमिकों के बच्चों को नि:शुल्क शिक्षा भी उपलब्ध करायी जा रही है।
श्रमिकों की ताकत है संबल योजना (Sambal Yojana)
प्रदेश में असंगठित क्षेत्र में कार्यरत लाखों श्रमिकों के लिए संबल अत्यंत महत्वपूर्ण योजना है। इस योजना में श्रमिक को जन्म से लेकर मृत्यु तक आर्थिक सहायता प्राप्त होती है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा शुरू की गई ये योजना वास्तविक अर्थों में श्रमिकों का संबल है। इस योजना का देश के कई राज्यों ने अनुकरण किया है। प्रदेश के लाखों निर्माण श्रमिकों के लिए भी मध्य प्रदेश भवन और अन्य संनिर्माण कर्मकार कल्याण मंडल द्वारा 18 योजनाएं संचालित की जा रही हैं।
विराट -अनुष्का ने लिया बाबा महाकाल का आर्शीवाद माथे पर लगाया चंदन-गले में पहनी रुद्राक्ष माला
Comments (0)