मध्य प्रदेश में बारिश अब कम हो रही है। और प्रदेश का मौसम बदल भी रहा है। मौसम विभाग के अनुसार अब तेज बरसात का दौर खत्म हो गया है। लेकिन प्रदेश में बारिश अभी पूरी तरह से खत्म नहीं हुई है। आज भी मौसम विभाग ने कई जिलों में अलर्ट जारी किया है। वहीं बारिश के बाद आई बाढ़ अभी धीरे-धीरे कम हो रही है। आज सीएम शिवराज सिंह चौहान भी बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों के दौरे पर रहेंगे।
मध्य प्रदेश में लगातार मौसम बदल रहा
मौसम विभाग के अनुसार मध्य प्रदेश में लगातार मौसम बदल रहा है, आज भी कई जिलों में बारिश का अलर्ट है, राजगढ़, सीहोर, देवास, शाजापुर में भारी बारिश का येलो अलर्ट, वहीं इंदौर, शहडोल, भोपाल, रीवा और जबलपुर सागर संभाग में हल्की बौछार पड़ने के आसार है। इसके अलावा मौसम विभाग ने दमोह, देवास, नरसिंहपुर, छतरपुर, सिवनी, शिवपुरी, ग्वालियर और शाजापुर जिले में भी गरज चमक की भी संभावना जताई है। इस तरह से बदलते मौसम का प्रभाव लगभग सभी संभागों में देखने को मिल रहा है।
ये भी पढ़े- गणेश चतुर्थी के अवसर पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और पीएम मोदी ने दी देशवासियों को शुभकामनाएं
कई जिलों में स्थिति गंभीर हो गई थी
मध्य प्रदेश में लगातार हुई बारिश से कई नदियों में बाढ़ आई थी। जबकि कई जिलों में स्थिति गंभीर हो गई थी। हालांकि अब बाढ़ का पानी धीरे-धीरे कम हो रहा है। लेकिन बाढ़ का पानी कम होने से अब नुकसान दिखाई दे रहा है। हालांकि सरकार ने बाढ़ से फसलों, मकानों और अन्य नुकसान को लेकर सर्वे की घोषणा की है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान आज फिर बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा करेंगे। इस दौरान सीएम बाढ़ पीड़ितों से भी मुलाकात करेंगे। सीएम आज विदिशा जिले के दौरे पर रहेंगे।
ये भी पढ़े- आज है गणेश चतुर्थी, जानें मुहुर्त और पूजा विधि
Comments (0)