प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल दौरे पर हैं। पीएम मोदी ने जंबूरी मैदान में आयोजित भाजपा के कार्यकर्ता महाकुंभ को संबोधित किया। पीएम मोदी ने कहा कि देश के दिल एमपी से बीजेपी का विशेष जुड़ाव रहा है। उन्होंने कहा कि ‘मोदी यानी हर गारंटी पूरी होने की गारंटी। साथ ही प्रधानमंत्री ने विपक्ष पर जमकर निशाना भी साधा हैं। जंबूरी मैदान में बीजेपी कार्यकर्ता महाकुंभ का आयोजन किया गया। जिसमें लाखों कार्यकर्ता शामिल हुए। पीएम मोदी ने कार्यकर्ताओं को जीत का मंत्र दिया है। उन्होंने कहा कि महाकुंभ महासंकल्प बहुत कुछ कहता है। ये दिखाता है एमपी के मन में क्या है। भाजपा नई ऊर्जा से भरी, हर कार्यकर्ता का हौसला बुलंद है। एमपी को देश का दिल कहा जाता है। बीजेपी के साथ देश के दिल का जुड़ाव कुछ विशेष ही रहा है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल दौरे पर हैं। पीएम मोदी ने जंबूरी मैदान में आयोजित भाजपा के कार्यकर्ता महाकुंभ को संबोधित किया।
Comments (0)