रायपुर -Big statement of BJP state president Arun Sao छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव का ऐलान हो गया है जिसको लेकर राजनीतिक पार्टियों में सियासी गलियारे गरमाया हुआ है। सभी राजनीतिक पार्टियों के चुनावी तैयारियां तेज हो गई हैं। इसी क्रम छग में गंगाजल पर सियासत जारी है। गंगाजल पर जीएसटी मामले पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव का बयान सामने आया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस लगातार झूठ बोलने और भ्रम फैलाने का काम कर रही है। गंगाजल पर जीएसटी लगने के नाम पर झूठ बोला जा रहा है। कांग्रेस गंगाजल को हाथ में लेकर कसम खाने के बाद वह वादे पूरे नहीं कर पाए है। गंगाजल की पवित्रता को बार - बार कांग्रेस चुनौती दे रही है। कांग्रेस लगातार झूठ बोलने का काम कर रही हैं ,इससे पता चलता है। कि कांग्रेस पार्टी को ना ही सनातनी के प्रति और ना ही गंगाजल के प्रति श्रद्धा और आस्था है।
Comments (0)