Raipur: होली का त्यौहार अब और भी करीब आते जा रहा है। और इसी के साथ लोगों में उल्लास और उत्सुकता भी बढ़ते जा रही है। हर जगह होली का त्यौहार रंगों से मनाया जाता है, मगर रायपुर में इस बार इसे अलग ढंग से सेलिब्रेट किया जा रहा है। बता दें कि रायपुर 5 मार्च को वीआइपी रोड स्थित विसलिंग वुड गार्डन में आयोजित प्री होली सेलिब्रेशन में लोग सिर्फ गुलाल नहीं टमाटर से भी होली खेलेंगे।
10 हजार किलो टमाटर का दिया ऑर्डर
आयोजको ने बताया कि यह (Raipur) आयोजन स्पेन में टोमैटिना फेस्टिवल भी टमाटरों से होली खेलने के तर्ज पर हैं। टमाटरों से होली खेलने के लिए 10 हजार किलो टमाटर मंगाए गए है। कार्यक्रम स्थल में बड़े एरिया में एक खास सेक्शन बनाकर टमाटर रखा जाएगा।
किसानों को होगा फायदा
जहां लोग इस अनोखे उत्सव का लुफ्त उठा सकेंगे। इसके साथ दो हजार किलो प्राकृतिक गुलाल से भी होली खेली जाएगी। राज्य के किसानों से टमाटर खरीदे जाएंगे जिससे उनको फसल के लिए अच्छी कीमत मिल सकेगी।
मनोरंजन के लिए होगी ये गतिविधियां
प्री होली सेलिब्रेशन के दौरान रैन डांस, फोम पार्टी के साथ ढोल ताशे के साथ लाइव म्यूजिक कंसर्ट आयोजन में अन्य खाज मंनोजन के लिए आयोजित किया जाएगा। साथ खेल और मंनोरंजक गतिविधियां भी करवाए जाएंगे। कार्यक्रम के दौरान डिलीशियस फूड भी सर्व किया जाएगा। उत्सव में शामिल होने के लिए उम्र की कोइ बंधन नही है। बच्चों, युवकों और बड़ो के साथ ही बुजुर्ग कार्यक्रम में हिस्सा ले सकते है।
Read More- TS Singhdev : भाजपा खत्म हो गई यह मानना भूल है – टीएस सिंहदेव
Comments (0)