भोपाल समेत प्रदेश में अगले सत्र से 5 नए सरकारी मेडिकल कॉलेज खुलेंगे। इनके शुरू होने से प्रदेश में MBBS की 700 सीटें बढ़ जाएंगी। इनमें भोपाल मेमोरियल हॉस्पिटल एंड रिसर्च इंस्टीट्यूट भी शामिल है, जो अगले सत्र से एमबीबीएस कोर्स संचालित करने मेडिकल कॉलेज शुरू करेगा। यहां MBBS की 100 सीटें होंगी। मंदसौर, नीमच, श्योपुर और सिवनी में भी मेडिकल कॉलेज खुलेंगे। इनमें 150-150 सीटें होंगी। राज्य शासन की मंजूरी के बाद मप्र मेडिकल साइंस यूनिवर्सिटी ने इन कॉलेजों को संबद्धता देने के लिए कंसर्न दे दी है। अभी 14 सरकारी मेडिकल कॉलेजों में 2275 सीट हैं। बीएमएचआरसी मिलाकर MBBS की 2975 सीटें हो जाएंगी। प्राइवेट कॉलेजों को मिलाकर 5175 सीट हो जाएंगी।
भोपाल समेत प्रदेश में अगले सत्र से 5 नए सरकारी मेडिकल कॉलेज खुलेंगे। इनके शुरू होने से प्रदेश में MBBS की 700 सीटें बढ़ जाएंगी।
Comments (0)