राज्यसभा चुनाव 2024 के लिए भारतीय जनता पार्टी ने मध्य प्रदेश से अपने प्रत्याशियों के नाम का ऐलान कर दिया है। भाजपा ने चार उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की है। भाजपा ने इस बार डॉ एल मुरुगन, उमेश नाथ महाराज, माया नारोलिया और बंसीलाल गुर्जर को राज्यसभा में भेजने का निर्णय लिया है। बंसीलाल गुर्जर भाजपा किसान मोर्चा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष हैं। माया नारोलिया महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष हैं, जबकि डॉ एल मुरुगन केंद्रीय मंत्री हैं। वहीं बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने इसे लेकर केंद्रीय नेतृत्व को धन्यवाद दिया है।
राज्यसभा चुनाव 2024 के लिए भारतीय जनता पार्टी ने मध्य प्रदेश से अपने प्रत्याशियों के नाम का ऐलान कर दिया है। भाजपा ने चार उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की है।
Comments (0)