केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्री और मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए कहा कि पाला को राष्ट्रीय आपदा घोषित करने में डॉ. सिंह का अहम योगदान था।
शिवराज सिंह चौहान ने बताया कि जब पाला को राष्ट्रीय आपदा नहीं माना जाता था, तब उन्होंने इस समस्या को प्रधानमंत्री के समक्ष उठाया था। इसके परिणामस्वरूप डॉ. मनमोहन सिंह की अध्यक्षता में एक कमेटी बनाई गई थी, जिसमें प्रणब मुखर्जी और शरद पवार जैसे नेता भी शामिल थे, और इस कमेटी ने पाला को राष्ट्रीय आपदा घोषित किया।
शिवराज सिंह चौहान ने डॉ. मनमोहन सिंह को एक महान नेता और विनम्र व्यक्तित्व के रूप में याद करते हुए कहा, "डॉ. साहब का व्यक्तित्व हमेशा विजनरी था। उनका मार्गदर्शन और सहयोग हमेशा प्रेरणादायक रहा। उनके जाने से भारतीय राजनीति को बड़ी क्षति हुई है।"

Comments (0)