CG NEWS - अनियमित कर्मचारियों को लेकर छत्तीसगढ भाजपा प्रवक्ता केदार गुप्ता का बयान सामने आया है। अनियमित कर्मचारियों की होने वाली सभा को लेकर भाजपा प्रवक्ता ने कहा कि, कांग्रेस का एक ही काम, झूठ बोलो और राज करो। (CG NEWS ) झूठे संकल्प पत्र के आधार पर कांग्रेस सत्ता पर आ गई।
2023 में कांग्रेस को अलविदा करेंगे
केदार गुप्ता ने भूपेश सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि, अनियमित कर्मचारियों से कांग्रेस ने वादा किया था कि, उनको नियमित करेंगे और रोजगार गारंटी देंगे, मगर नहीं दिया। कांग्रेस ने धोखेबाजी की है। धोखेबाज और फरेब मिलकर 2023 में कांग्रेस को अलविदा करेंगे।
बीजेपी 15 मार्च को विधानसभा का घेराव करेगी
वहीं 15 मार्च को होने वाले विधानसभा घेराव पर उन्होंने कहा कि, मोर आवास मोर अधिकार रोक के रखे है भूपेश सरकार, राज्य में 16 लाख आवास बनने थे। पीएम मोदी जी ने केंद्र से पैसा भेजा था, लेकिन मुख्यमंत्री बघेल ने उन पैसों को गरीबों तक नहीं पहुंचाया और उनके साथ छल किया। भाजपा ग्राम पंचायत से लेकर विधानसभा घेराव का कार्यक्रम बनाया है, 2023 को जैसे ही भाजपा की सरकार बनेगी हम गरीबों को उनका आवास बना कर देंगे।
कांग्रेस ED, IT से उबर नहीं पा रही
बीजेपी प्रवक्ता ने कांग्रेस के राजभवन मार्च को लेकर कहा कि, कांग्रेस जब से सत्ता में आई है, तब से व्यापार कर रही है, तो इनको लगता है पूरे देश में वैसे ही चल रहा है। यह ईडी और आईटी से उभर नहीं पा रहे हैं। देश की अर्थव्यवस्था मोदी जी ने 5वें स्थान पर पहुंचाई है। कांग्रेस के वर्चस्व की लड़ाई वाले बयान पर केदार गुप्ता ने पलटवार करते हुए कहा कि, भारतीय जनता पार्टी कैडर बेस्ड पार्टी है। कार्यकर्ताओं द्वारा चलती है और कार्यकर्ता ही से चलाते हैं।
ये भी पढ़ें - MP NEWS : दिग्विजय सिंह बोले- BJP वॉशिंग मशीन, इसमें जाने से गंदगी धुल जाती है
उन्होंने भूपेश पर निशाना साधते हुए कहा कि, मुख्यमंत्री बघेल यूज एंड थ्रो की राजनीति कर रहे है । पहले टीएस सिंह देव को जय-वीरू के रूप में इस्तेमाल किया और अब मोहन मरकाम की बारी है। अध्यक्ष पद से वह अलविदा होंगे।
Comments (0)