साल के आखिरी में देश के पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। चुनाव आयोग ने इन पांच राज्यों की तारीखों का ऐलान कर दिया है। मध्य प्रदेश की बात करें तो यहां 17 नवंबर को वोट डाले जाएंगे। वहीं सभी पांच राज्यों की वोटों की गिनती तीन दिसंबर को होगी। बीजेपी ने मध्य प्रदेश सहित कई राज्यों में अपने प्रत्याशियों के नामों की घोषणा कर दी है। जबकि, कांग्रेस ने अभी अपने पत्ते नहीं खोले हैं।
आज होगी कांग्रेस केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक
जानकारी के अनुसार मध्य प्रदेश विधानसभा चुनावों के लिए उम्मीदवारों के चयन के लिए कांग्रेस केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक आज होने वाली है। इस बैठक के बाद कयास लगाए जा रहे हैं कि, कांग्रेस अपने प्रत्याशियों के नाम की घोषणा मध्यप्रदेश में कर सकती है। वहीं इस वक्त कांग्रेस खेमे में काफी हलचल नजर आ ही है। बीते दिन कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी मध्य प्रदेश के मंडला में थीं। वहां उन्होंने ‘जन आक्रोश रैली’ में लोगों को संबोधित किया। ‘जन आक्रोश रैली’ में प्रियंका गांधी का साथ कांग्रेस के कई दिग्गज नेताओं ने दिया। जिसमें एमपी के पूर्व सीएम कमलनाथ भी मौजूद रहे।
मंडला में गरजीं प्रियंका गांधी
‘जन आक्रोश रैली’ में प्रियंका गांधी ने भ्रष्टाचार को लेकर बीजेपी पर जमकर हमला किया। उन्होंने कहा कि, जब भर्ती की परीक्षाओं में घोटाला है तो नौजवान करे क्या। पढ़ाई करते हैं और अच्छे अंक लाते हैं आगे जाकर फीस भरते हैं। माता-पिता बच्चों को बाहर भी पढ़ने के लिए भेज देते हैं कि अच्छा भविष्य बनेगा। लेकिन परीक्षा में घोटाला हो जाता है। परीक्षा में पास होता है तो नियुक्ति नहीं होती। सबसे बड़ा व्यापम का घोटाला हुआ कितने लोगों की जानें चली गईं। कोई जांच नहीं हुई। सिर्फ सरकार चली जा रही है।
Read More: Kamalnath का सीएम शिवराज पर पलटवार, कहा- श्राद्ध पक्ष में आपको टिकट आपकी पार्टी ने दिया कांग्रेस ने नहीं
Comments (0)