MP NEWS - मध्य प्रदेश में जैसे-जैसे विधानसभा चुनाव नजदीक आता जा रहा है, वैसे-वैसे प्रदेश में सियासी हलचल तेज होती जा रही हैं। बीजेपी और कांग्रेस दोनों ही दलों के लिए यह चुनाव प्रतिष्ठा का सवाल माना जा रहा है। इसी को देखते हुए कांग्रेस-बीजेपी अभी से चुनावी मोड में आ चुकी हैं। (MP NEWS ) अब सिंधिया समर्थक और शिवराज सरकार के एक मंत्री ने कांग्रेस को लेकर एक बड़ा बयान दिया है।
जल्द ही कांग्रेस के कई बड़े चेहरे बीजेपी में शामिल होंगे
ऊर्जा मंत्री प्रद्युमन सिंह तोमर ने कांग्रेस को लेकर एक बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि, बहुत जल्द ही कांग्रेस के कई बड़े चेहरे भारतीय जनता पार्टी में शामिल होंगे, क्योंकि कांग्रेस में अब कोई नहीं रहना चाहता हैं। उन्होंने कहा कि, ऐसा इसलिए हो रहा है, क्योंकि अब कांग्रेस में किसी का भी सम्मान नहीं है। अब जो भी बीजेपी में आना चाहता है उसका स्वागत करेंगे।
समय आने पर नाम भी बताएंगे
जब ऊर्जा मंत्री प्रद्युमन सिंह तोमर से पूछा गया है कि, कौन-कौन से नेता भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो सकते हैं, तो इस सवाल का जबाव देते हुए उन्होंने कहा कि, जो BJP में आएगा मैं उसका स्वागत करूंगा, लेकिन कौन-कौन BJP के संम्पर्क में है। इस बात की जानकारी समय आने पर बताई जाएगी। सही समय पर नाम भी बताएं जाएंगे। अब मंत्री का यह बयान कांग्रेस की परेशानी बढ़ा सकता है।
इसी साल के आखिर में होने हैं चुनाव
आपको बता दें कि, इसी साल के अंत में मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव होंगे। जिसको लेकर बीजेपी और कांग्रेस एक्टिव हैं। बता दें कि, सिंधिया के साथ कांग्रेस से इस्तीफा देकर बीजेपी में शामिल हो गए थे। प्रद्युमन सिंह कमलनाथ सरकार में भी मंत्री थे। वहीं प्रद्युमन सिंह तोमर बीजेपी से उपचुनाव जीते थे।
ये भी पढ़ें - महाराष्ट्र सरकार ने बजट 2023 के तहत ईंधन वैट को किया कम, इस फैसले पर Jyotiraditya Scindia ने दिया धन्यवाद
Comments (0)