मध्य प्रदेश में बीजेपी की जन आशीर्वाद यात्रा की तर्ज पर कांग्रेस भी जन आक्रोश यात्रा निकाल रही है। कांग्रेस द्वारा एक साथ सात यात्राएं निकाली जा रही है। यात्राओं की शुरुआत 19 सितंबर से हुई है। सभी सात यात्राएं अलग-अलग क्षेत्रों से निकाली जा रही है। बुंदेलखंड में निकाली जा रही जन आक्रोश यात्रा में आज बड़ी संख्या में किसान ट्रैक्टर लेकर शामिल हुए। कांग्रेस ने बुंदेलखंड में जनआकोश यात्रा का प्रभारी पूर्व पीसीसी चीफ अरुण यादव को बनाया है। अरुण यादव के नेतृत्व में बुंदेलखंड के छतरपुर में निकाली गई जन आक्रोश यात्रा में आज सैकड़ों किसान ट्रैक्टरों के साथ शामिल हुए।
कांग्रेस ने बीजेपी पर लगाया खरीद फरोख्त करने का आरोप
जन आक्रोश यात्रा के दौरान करीब 5 किलोमीटर तक पूर्व केन्द्रीय मंत्री व यात्रा प्रभारी अरुण यादव द्वारा ने भी ट्रैक्टर चलाया। इस दौरान किसानों को संबोधित करते हुए अरुण यादव ने कहा कि बीजेपी की इस सरकार ने किसानों के साथ छल किया है। 2018 के चुनाव में किसान व प्रदेश की जनता ने कांग्रेस पर विश्वास जताते हुए सत्ता तक पहुंचाया था। लेकिन इस बीजेपी की सरकार ने खरीद फरोख्त कर सरकार गिरा दी थी। अब एकबार फिर से बीजेपी को सबक सिखाने का मौका आ गया है। जन आक्रोश यात्रा में कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव सीपी मित्तल भी शामिल हुए।कांग्रेस ने जनता को दिए ये 5 वचन
- महिलाओं को 1500 रुपए महीने
- 500 रुपए में गैस सिलेंडर
- 100 यूनिट बिजली का बिल माफ, 200 यूनिट का बिल हॉफ
- किसानों का कर्ज होगा माफ
- पुरानी पेंशन योजना लागू होगी
- 5 हॉर्स पावर सिंचाई की बिजली फ्री
- किसानों के बिजली बिल माफ
- ओबीसी को 27 प्रतिशत आरक्षण
- 12 घंटे सिंचाई के लिए बिजली
- जातिगत जनगणना कराएंगे
- किसानों के मुकदमे वापस होंगे
Read More: राजनीति में आने की कोई प्लानिंग नहीं: महाआर्यमन सिंधिया
Comments (0)