विधानसभा चुनाव 2023 से पहले ही एमपी में हिन्दुत्व को लेकर सियासी राजनीति खूब होने लगी हैं। हिन्दुत्व और हिन्दू राष्ट्र का मामला मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव से पहले छाया हुआ है। पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह का कहना है कि, अगर कांग्रेस की सरकार राज्य में आती है तो बजरंग दल पर बैन नहीं लगाया जाएगा। इसके साथ ही दिग्विजय सिंह ने आगे कहा कि, बजरंग दल में भी काफी अच्छे लोग हैं, लेकिन जो गुंडा होगा उसे छोड़ा नहीं जाएगा। अब दिग्विजय सिंह के इस बयान पर बीजेपी ने हमला बोला है। हुजुर विधायक रामेश्वर शर्मा ने बोला हमला।
आगे - आगे देखिए होता है क्या
हुजुर विधायक रामेश्वर शर्मा ने दिग्विजय सिंह पर हमला बोलते हुए उन्हें कालनेमी बताया। रामेश्वर ने कहा कि आगे - आगे देखिए होता है क्या। अभी तो पलटे है दिग्विजय सिंह। आने वाले समय में जिन्ना की औलादे भी पलटेंगी। जो लोग हिंदुओं को आतंकवादी कहते थे, जो भगवा को आतंकवाद कहते थे, जो आतंकवादियों को जी लगाते थे, धीरे-धीरे सुधरेंगे बहुत सारे लोग। हिन्दू इनके बहकावे ने नही आएंगे।दिग्विजय सिंह तुम सपने देखो
हुजुर विधायक ने कहा, हिंदू उनको मौका देने वाला नही है। दिग्विजय सिंह तुम सपने देखो। बजरंग दल, संघ, विश्व हिन्दू परिषद, हिंदुओं पर प्रतिबंध लगाओ। कांग्रेस अब नही है सत्ता में आने वाली।हिन्दू राष्ट्र की बात करने वालों को पद से इस्तीफा दे देना चाहिए
आपको बता दें कि, दिग्विजय सिंह ने इसके अलावा आगे कहा था कि, हिंदुत्व का हिंदू धर्म या सनातन धर्म से कोई संबंध नहीं है। कांग्रेस नेता ने आगे कहा कि, संविधान की शपथ लेकर काम करने वाला कोई भी व्यक्ति ‘हिन्दू राष्ट्र’ की बात करता है तो उन्हें पहले अपने पद से इस्तीफा दे देना चाहिए। उसके बाद ही कुछ कहना चाहिए। बता दें कि, कांग्रेस नेता का यह बयान कई मायनों में अहम है।Read More: 20 अगस्त को ग्वालियर दौरे पर रहेंगे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, 34 सीटों पर रणनीति करेंगे तैयार
Comments (0)