MP Politics - एमपी विधानसभा चुनाव के अब कुछ ही महीने बचे है और राजनैतिक पार्टियां एक दूसरे पर निशाने ना साधे ,ऐसा संभव ही नहीं है। हाल ही में कांग्रेस ने "जन आक्रोश यात्रा" की पत्रकार वार्ता में अपना एक चुनावी थीम सॉन्ग लॉन्च किया था, लेकिन जिसे भारतीय जनता पार्टी ने दोनों हाथों से लपकते हुए कांग्रेस पर हमला बोल दिया। एमपी के गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने जहां इस सॉंग पर चुटकी ली है, वहीं मीडिया प्रभारी आशीष अग्रवाल ने इसे कांग्रेस का पाकिस्तान प्रेम बताया है।
डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने बिना नाम लिए कांग्रेसी नेता चुटकी लेते हुए कहा कि, चचाजान इस पाकिस्तान से चुराकर लाए हैं।