मध्य प्रदेश के ज्यादातर जिलों में आज तेज बारिश होने वाली है। मौसम विभाग ने शुक्रवार को दमोह, जबलपुर, पन्ना, सतना और मैहर समेत कुल 30 जिलों में अति भारी और भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। आज 6 जिलों में अति भारी बारिश होने की संभावना है, जबकि 24 जिलों में तेज बरसात हो सकती है। मौसम विभाग ने ऑरेंज और यलो अलर्ट जारी किया है। मध्य प्रदेश के 6 जिलों में मौसम विभाग ने शुक्रवार को अति भारी बारिश की संभावना जताते हुए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। आज सतना, जबलपुर, पन्ना, दमोह, मैहर और सागर जिले में अति भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।
मध्य प्रदेश के ज्यादातर जिलों में आज तेज बारिश होने वाली है। मौसम विभाग ने शुक्रवार को दमोह, जबलपुर, पन्ना, सतना और मैहर समेत कुल 30 जिलों में अति भारी और भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है।