भारत में हर साल 5 सितंबर को शिक्षक दिवस मनाया जाता है। यह दिन छात्रों के जीवन को आकार देने में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका वाले शिक्षकों को समर्पित है। हमारे यहां यह दिन इसी तारीख को मनाने का अपना अलग महत्व है। दरअसल, यह दिन खासतौर पर डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के सम्मान में मनाया जाता है, जिनका जन्म 5 सितंबर, 1888 को हुआ था। डॉ. राधाकृष्णन भारत के पहले उपराष्ट्रपति और दूसरे राष्ट्रपति होने के साथ ही एक महान विद्वान, दार्शनिक और भारत रत्न प्राप्तकर्ता थे। वहीं आज शिक्षक दिवस के अवसर पर सीएम शिवराज सिंह चौहान समेत कई नेताओं ने देशवासियों को शिक्षक दिवस की बधाई दी है।
भारत में हर साल 5 सितंबर को शिक्षक दिवस मनाया जाता है। यह दिन छात्रों के जीवन को आकार देने में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका वाले शिक्षकों को समर्पित है।