रायपुर- Strict attitude of administration on Ganesh Chaturthi, शहर में गणेश चतुर्थी को लेकर शासन प्रशासन मुस्तेदी दिखाते हुए अपनी तैयारी शुरू कर दी है। तेज आवाज में डीजे, धुमाल बजाने पर प्रशासन सख्त कार्यवाही करेगी। राजधानी रायपुर में रात 10 बजे से सुबह 8 बजे तक डीजे-धुमाल पर प्रतिबंध लगया गया है। वहीं डीजे-धुमाल के लिए आयोजक को प्रशासन से अनुमति लेना अनिवार्य कर दिया है। बिना अनुमति के होने पर आयोजनकर्ता और डीजे आपरेटर दोनों पर केस करवाई की जाएगी। इसकी निगरानी पुलिस, प्रशासन के अमला करेगा।
गणेश उत्सव के मद्देनजर रकते हुए सोमवार शाम रेड क्रास भवन में गणेशोत्सव समितियों के पदाधिकारियों, डीजे, धुमाल के संचालकों की मीटिंग बुलाई गई इनमे शहर के 50 से ज्यादा डीजे, धुमाल संचालक लोग शामिल हुए है। बैठक में एनआर साहू अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी रायपुर, अतरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रशांत अग्रवाल, एएसपी अभिषेक माहेश्वरी, डीएसपी जिला विशेष शाखा सत्यप्रकाश तिवारी, गणेशोत्सव समितियों के पदाधिकारी व सदस्य के साथ डीजे, धुमाल संचालक उपस्थित रहे।
CG