नक्सली शहीदी सप्ताह के दूसरे दिन भी दंतेवाड़ा पुलिस को मिली बड़ी सफलता। जवानों ने 5 लाख के इनामी नक्सली को किया ढेर। सुकमा दंतेवाड़ा की सीमा बिंद्रापानी के जंगल मे हुई मुठभेड़। मारे गए नक्सली के शव को जवानों ने बरामद किया। वहीं कटेकल्याण एरिया कमेटी सदस्य राकेश मड़कम के रूप में हुई पहचान। राकेश मड़कम पर 11 से अधिक अपराध दर्ज थे।
इनामी नक्सली राकेश मड़कम को मार गिराया है। इस नक्सली पर 11 मामले पंजीबद्ध थे
दंतेवाड़ा में डीआरजी जवानों को फिर मिली सफलता। आपको बता दें कि, 26 जुलाई को जहां जवानों ने एक नक्सली को मार गिराया था। अब आज फिर सुकमा और दंतेवाड़ा की सीमा पर पांच लाख के इनामी नक्सली राकेश मड़कम को मार गिराया है। इस नक्सली पर 11 मामले पंजीबद्ध थे।
ग़श्त करते समय माओवादियों तथा डीआरजी टीम के बीच मुठभेड़ हुई
गौरतलब है कि, दंतेवाड़ा डीआरजी जवान नक्सलियों की उपस्थिति की सूचना पर दंतेवाड़ा के लिए रात में ही रवाना किया गया था। इलाक़े में ग़श्त करते समय माओवादियों तथा डीआरजी टीम के बीच मुठभेड़ हुई। जिस पर जवानों ने भी तत्काल आत्मसुरक्षार्थ जवाबी कार्यवाही करते हुए माओवादियों के पतासाजी हेतु आसपास इलाका में लगातार सर्चिंग की गई। जहां एक नक्सली का शव हथियार के साथ बरामद हुआ है।
ये भी पढ़े- फिल्म राम सेतु सिनेमा घरों में आने से पहले ही विवादों में घिरती हुई नजर आ रही है
मृत माओवादी राकेश मडकम पर पूर्व से 5 लाख का इनाम घोषित
मृत माओवादी की पहचान राकेश मड़कम के रूप में की गयी है जो कि माओवादियों के कटेकल्याण एरिया कमेटी का सदस्य था। मृत माओवादी राकेश मडकम पर पूर्व से 5 लाख का इनाम घोषित है और उस पर 11 अपराध दर्ज हैं।
ये भी पढ़े- बारामूला में आतंकवादियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़ में एक आतंकी ढेर, 2 जवान घायल
Comments (0)