21 जून को अंतराष्ट्रीय योग दिवस मनाया जाएगा। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि भारत सरकार से प्राप्त पल-प्रतिपल कार्यक्रम के मुताबिक योग दिवस को मनाने की बेहतर तैयारी की जाए। सीएम शिवराज ने निवास कार्यालय में योग दिवस की तैयारियों की समीक्षा की और अधिकारियों के साथ बैठक की।
मुख्यमंत्री शिवराज ने कहा कि अंतराष्ट्रीय योग दिवस मनाने के लिए प्रदेश में 75 ऐतिहासिक स्थल और समस्त जिला मुख्यालयों में कार्यक्रम होंगे। उन्होंने कहा कि भोपाल के लाल परेड मैदान के कार्यक्रम में वो स्वंय शामिल होंगे। प्रदेश के 4 स्थल पर केंद्रीय मंत्रई शामिल होंगे।
मुख्यमंत्री शिवराज ने कहा कि, गावों में निर्माणाधीन अमृत सरोवर के किनारे आयोजन करें। राज्य के सभी मंत्री कार्यक्रमों में शामिल हों। युवा और विभिन्न सामाजित संगठन योग के लिए ज्यादा से ज्यादा संख्या में भाग लें।
इस बैठक मुख्यमंत्री शिवराज वर्चुअली जुड़े ग्वालियर, रायसेन, छतरपुर और अनूपपुर जिलों के कलेक्टर से तैयारियों की जानकारी ली। सीएम ने कार्यक्रम का व्यापक प्रचार-पसार कराने के निर्देश भी दिए।
ये भी पढ़े- अग्निपथ भर्ती योजना में संसोधन, इस साल भर्ती की अधिकतम आयु 23 साल की गई
बताया गया है कि प्रदेश के सभी कार्यक्रम स्थल पर प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के संदेश के प्रसारण की व्यवस्था की जाएगी। भारत सरकार द्वारा जारी पल-प्रतिपल कार्यक्रम के मुताबिक सुबह 6 बजे से सभी सहभागी उपस्थित होंगे और केंद्रीय मंत्रियों एवं अतिथियों का संबोधन होगा। प्रात: 6.30 बजे मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के संदेश का प्रसारण होगा। इसके बाद प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी का संदेश प्रसारित किया जाएगा। कार्यक्रम में प्रात: 7 बजे से योगाभ्यास होगा।
Comments (0)