भोपाल, राजधानी के कोलार इलाके में रविवार शाम एक बैंक मैनेजर को साइबर ठगों ने उनके ही घर में एक घंटे तक डिजिटल रूप से बंदी बना लिया। ठगों ने खुद को क्राइम ब्रांच का अधिकारी बताकर महिला को 2.56 करोड़ रुपये के मनी लॉन्ड्रिंग के झूठे मामले में फंसाने की कोशिश की। डर के मारे महिला अपने कमरे में बंद हो गईं और ठगों के निर्देशों का पालन करती रहीं। परिवार को शक होने पर उन्होंने पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद ठग भाग गए।
भोपाल के कोलार इलाके में साइबर जालसाजों ने बैंक ऑफ इंडिया की असिस्टेंट मैनेजर को रविवार शाम डिजिटल तरीके से एक घंटे तक अरेस्ट कर के रखा। जालसाज ने खुद को क्राइम ब्रांच का अधिकारी बताया और मनी लॉंड्रिंग मामले का डर दिखाते हुए उन्हें डराया।