CG NEWS : रायपुर। इस त्रासदी में सभी देशवासी हिमाचल प्रदेश के लोगों के साथ खड़े हैं। हर प्रकार के आवश्यक प्रयासों में हम साथ खड़े हैं। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने फोन पर मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू से वर्तमान हालात की जानकारी ली है। हिमाचल प्रदेश में प्राकृतिक आपदा ने तबाही मचा रही है। मंडी, शिमला, कुल्लू, जिला सिरमौर और अन्य प्रभावित क्षेत्रों में 1,220 सड़कें बंद हैं। एनडीआरएफ, भारतीय सेना और भारतीय वायु सेना का बचाव अभियान जारी है। अब तक बचाए गए लोगों के लिए सभी जरूरी व्यवस्थाएं की गई हैं उनके लिए राहत शिविर भी स्थापित किए गए हैं।
देवभूमि के लोग प्राकृतिक आपदा के चलते कठिन स्थिति से गुजर रहे हैं : सीएम बघेल
सीएम बघेल ने इस सम्बन्ध में अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट से जानकारी दी है। छत्तीसगढ़ मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू से फोन पर बात कर वहां की त्रासदी के संबंध में किये जा रहे राहत कार्यों के लिए एकजुटता दिखाई। इस दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि, हिमाचल प्रदेश प्राकृतिक आपदा के चलते कठिन वक्त से गुजर रहा है। उन्होंने कहा कि देवभूमि के लोग प्राकृतिक आपदा के चलते कठिन स्थिति से गुजर रहे हैं। आपदा बहुत बड़े स्तर की है और देशवासियों की सामूहिक एकजुटता से इस आपदा से निपटेंगे। इससे बाहर आने और सामान्य स्थिति बहाली के लिए आपके द्वारा किये जा रहे हर आवश्यक प्रयास में हम आपके साथ खड़े हैं।Read More: CG NEWS : विपक्ष लगातार मांग कर रहा था। कि पीएम सदन में आए : सांसद सुनील सोनी
Comments (0)