बांदरी। तिरंगा भारत की स्वतंत्रता और स्वाभिमान का प्रतीक है। देश को आजाद कराने में लाखों लोगों ने अपना बलिदान दिया है। इसलिए आजादी के अमृत महोत्सव पर खुरई विधानसभा क्षेत्र के हर घर पर तिरंगा लगा दिखना चाहिए। यह आह्वान नगरीय विकास एवं आवास मंत्री भूपेंद्र सिंह ने क्षेत्र की जनता से किया है।
मोदी जी के आह्वान पर ही पूरा देश आजादी का अमृत महोत्सव मना रहा
बांदरी में आयोजित देशभक्ति गीतों के सांस्कृतिक कार्यक्रम में उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए मंत्री भूपेंद्र सिंह ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को धन्यवाद देते हुए कहा कि आज श्री मोदी जी के आह्वान पर ही पूरा देश आजादी का अमृत महोत्सव मना रहा है। देश में पूरे साल भर अमृत महोत्सव के तहत विभिन्न कार्यक्रम आयोजित हुए हैं। मंत्री श्री सिंह ने कहा कि बुंदेलखंड में भी आजादी के लिए सैकड़ों लोगों ने अपना बलिदान दिया है।
क्षेत्र के गणमान्य नागरिक, पत्रकारों सहित बड़ी संख्या में आमजन उपस्थित थे
कार्यक्रम में सागर सांसद राजबहादुर सिंह, महापौर प्रतिनिधि डा. सुशील तिवारी, मंडल अध्यक्ष नारायण सिंह लोधी पप्पू मुकद्दम, नगर पंचायत बांदरी अध्यक्ष प्रतिनिधि विश्वनाथ सिंह, नगर परिषद बांदरी के उपाध्यक्ष महेश यादव, मालथौन नगर परिषद के अध्यक्ष जयंत सिंह बुंदेला, जिला पंचायत सदस्य राजेश राय, रोशन सिंह लम्बरदार, लक्ष्मण सिंह, पूर्व पार्षद नरेश यादव सहित अनेक भाजपा नेता, कार्यकर्ता, भाजपा महिला मोर्चा की कार्यकर्ता, क्षेत्र के गणमान्य नागरिक, पत्रकारों सहित बड़ी संख्या में आमजन उपस्थित थे।
Comments (0)