NDA की राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू रायपुर आने वाली हैं। 15 जुलाई को रायपुर में उनका कार्यक्रम है। मुर्मू का ये पहला छत्तीसगढ़ दौरा है। इसे लेकर बीजेपी तैयारियों में लगी हैं। पार्टी के प्रदेश कार्यालय में इसे लेकर एक बैठक भी बुलाई गई। इस बैठक में पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष विष्णु देव साय,पूर्व सीएम रमन सिंह, और नेता प्रतिपक्ष धरम लाल कौशिक समेत तमाम नेता मौजूद थे।
धरम लाल ने बताया कि बैठक में द्रौपदी मुर्मू के स्वागत को लेकर चर्चा की गई। एनडीए और उसके सहयोगी दलों ने आदिवासी महिला को उम्मीदवार बनाया है। आजादी के बाद पहली बार ऐसा हुआ है जब आदिवासी समाज से कोई राष्ट्रपति पद का उम्मीदवार है। छत्तीसगढ़ को आबादी के ल्हाज से 32 फीसदी आदिवासी प्रदेश है। यहां मुर्मू जी को जन समर्थन मिल रहा है।
द्रौपदी मुर्मू 15 जुलाई की सुबह 11 बजे छ्त्तीसगढ़ के सासंदो और विधायकों के साथ बैठक करेंगी। इस दौरान वो अपने लिए वोट की अपील करेंगी। मुर्मू छत्तीसगढ़ के बाद मध्य प्रदेश जाएंगी। राष्ट्रपति पद के लिए 18 जिलाई को मतदान प्रस्तावित है। इससे पहले इस पद के दोनों उम्मीदवार मुर्मू और यशवंत सिन्हा सभी राज्यों का दौरा कर वोट की अपील कर रहे हैं। विपक्षी पार्टियों की तरफ से उम्मीदवार सिन्हा पिछले वीक रायपुर आए थे।
ये भी पढ़े- छत्तीसगढ़ में तेजी से बढ़ रहे कोरोना, एक्टिव केसों की संख्या 1124 हो गई
द्रोपदी मुर्मू 1997 में पार्षद बनी, 2004-2009 के बीच ओडिशा के रायरंगपुर से विधानसभा सदस्य थीं। 2002-2209 के बीच मुर्मू ने बीजेपी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य के तौर पर एस.टी.मोर्चा की जिम्मेदारी संभाली। 2000-2004 के बीत वो ओडिशा सरकार में परिवहन एवं वाणिज्य विभाग की मंत्री रही। वो झारखंड की राज्यपाल भी रह चुकी हैं।
Comments (0)