भाजपा ने नरसिंहपुर और छिंदवाड़ा का जिलाध्यक्ष घोषित कर दिया है। छिंदवाड़ा जिलाध्यक्ष को रिपीट किया गया है। लोकसभा चुनाव में निर्वाचित हुए विवेक बंटी साहू के सांसद बनने के बाद शेषराव यादव को कार्यवाहक जिलाध्यक्ष बनाया गया था।
BJP ने नरसिंहपुर और छिंदवाड़ा के जिलाध्यक्ष किए घोषित
अब उन्हें ही छिंदवाड़ा जिले की कमान दी गई है। नरसिंहपुर में मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल के विधायक प्रतिनिधि रामस्नेही पाठक को जिलाध्यक्ष बनाया गया है। भाजपा ने अब तक सात बार सूची जारी कर 62 में से 59 जिलों के जिला अध्यक्षों की घोषणा कर दी है।
वहीं इंदौर शहर, ग्रामीण, निवाड़ी पर घोषणा होना अभी बाकी है। माना जा रहा है कि प्रदेश अध्यक्ष का चुनाव भी कुछ आगे बढ़ सकता है।
Comments (0)