मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के एमपी नगर इलाके में गणेश मंदिर से लेकर गायत्री मंदिर तक बनाए गए जीजी फ्लाइओवर का काम पूरा हो चुका है। 148 करोड़ की लागत से बनकर तैयार हुए जीजी फ्लाईओवर को 23 जनवरी से आम राहगीरों के लिए खोल दिया जाएगा।
2734 मीटर लंबा ये भोपाल के सबसे लंबे फ्लाईओवर का काम पूरा कर लिया गया है। करीब दो साल देरी से बनकर तैयार हुए इस फ्लाईओवर के लोकार्पण की अबतक 8 बार तारीखें बदली जा चुकी हैं। इसके लोकार्पण के लिए पीएम नरेंद्र मोदी से लेकर केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी तक का नाम सामने आ चुका है, लेकिन अब फाइनली तय हो गया है कि ब्रिज का लोकार्पण मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव खुद करेंगे। सीएम 23 जनवरी सुबह 11 बजे ब्रिज का लोकार्पण करेंगे। इसके बाद ये ब्रिज आमजन के लिए खुल जाएगा।
4 साल में 148 करोड़ रु से बना है ब्रिज
एमपी नगर के गायत्री मंदिर से गणेश मंदिर के बीच बनाया गया जीजी फ्लायओवर 148 करोड़ रुपए की लागत से बनकर तैयार हुआ है। इसका निर्माण कार्य 20 दिसंबर 2020 को शुरु हुआ था।, जिसे दिसंबर 2022 तक पूरा होना था, लेकिन कोरोना काल में लगे लॉकडाउन के चलते इसके निर्माण में 4 महीने का एक्सटेंशन दिया गया। इसके आधार पर डेडलाइन अप्रैल 2023 कर दी गई। इसके बाद यह डेडलाइन मई, फिर जून 2023 की गई। पीडब्ल्यूडी के एसडीओ ने बताया, दिसंबर 2024 में ब्रिज बनकर तैयार हो चुका था।
2734 मीटर है फ्लाईओवर की लंबाई
जीजी फ्लाईओवर एमपी नगर में गायत्री मंदिर से अरेरा कालोनी स्थित गणेश मंदिर तक बनाया गया है। इसकी कुल लंबाई 2734 मीटर है। वहीं इस ब्रिज की चौड़ाई 15 मीटर है। जीजी फ्लाईओवर 92 पिलरों पर खड़ा किया गया है।
Comments (0)