मध्य प्रदेश के मौसम में एक बार फिर बदलाव देखने को मिल रहा है। कई हिस्सों में बुधवार दिन से ही तापमान में बढ़ोत्तरी देखने को मिल रही है। प्रदेश में दिन व रात के तापमान में लगातार उछाल देखने को मिल रहा है। जिसके चलते हाड़ कंपाने वाली ठंड का असर खत्म हो गया है। मौसम विभाग ने आज भी दिन के तापमान में बढ़ोत्तरी की संभावना जताई है।
सर्दी का सितम होगा शुरु
मौसम विभाग के अनुसार, 24 जनवरी से एक बार फिर आज रात से उत्तरी हवाओं का रुख प्रदेश में हो सकता है। इसके चलते तापमान में गिरावट देखने को मिलेगी और एक बार फिर प्रदेश में सर्दी का सितम शुरू हो जाएगा। उत्तर की तरफ से आने वाली बर्फीली हवाओं से दिन-रात के तापमान में 2 से 3 डिग्री की गिरावट हो सकती है।
साइक्लोनिक सर्कुलेशन एक्टिव
दरअसल, पंजाब और निकटवर्ती क्षेत्रों में साइक्लोनिक सर्कुलेशन एक्टिव है। वहीं, एक वेस्टर्न डिस्टरबेंस की भी एक्टिविटी है। जिसके चलते हवा का रुख अभी दक्षिण-पूर्वी है। यही वजह है कि जिन शहरों में दिन का तापमान 20 डिग्री के नीचे था और शीतलहर चल रही थी, वहां पर ठंड का असर नहीं है।
Comments (0)