बांग्लादेश की शेख हसीना की सरकार के खिलाफ उपजे विद्रोह को लेकर एमपी में सियासत गरमा गई है। कांग्रेस के दिग्गज नेता सज्जन सिंह वर्मा के बयान पर मप्र की राजनीति में सियासी बवाल मच गया है। कांग्रेस नेता के बयान पर हिंदूवादी नेता जयभान सिंह ने पलटवार किया है। बीजेपी नेता ने पूछा कि, कांग्रेस के नेता भांग खाकर ये बयान दे रहे हैं ? सत्ता की छटपटाहट में इतने नीचे गिर गए है कि, हिंदुस्तान को बांग्लादेश बना देने की बात करते हैं।
कांग्रेस के दिग्गज नेता सज्जन सिंह वर्मा के बयान पर मप्र की राजनीति में सियासी बवाल मच गया है। कांग्रेस नेता के बयान पर हिंदूवादी नेता जयभान सिंह ने पलटवार किया है।