सेना में जाने की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए खुशखबरी है। मध्य प्रदेश के 9 जिलों में जल्द ही अग्निवीर भर्ती रैली का आयोजन होने वाला है। इसका नोटिफिकेशन भी जारी हो गया है। यह आयोजन सात दिनों तक चलेगा। इसके तहत जवानों की भर्ती की जाएगी।
इन जगहों पर होगा आयोजन
मध्य प्रदेश में अग्निवीर भर्ती रैली का आयोजन राजधानी भोपाल समेत बैतूल, छिंदवाड़ा, हरदा, नर्मदापुरम, रायसेन, सीहोर और विदिशा जिले में किया जाएगा। जिसके लिए इन जिलों में सेना भर्ती का आयोजन शुरू कर दिया है। यह भर्तियां अग्निवीर जनरल ड्यूटी, तकनीकी क्लर्क, स्टोर कीपर एवं ट्रेड्समैन के पदों पर होंगी। अप्रैल 2023 में ऑनलाइन सामान्य प्रवेश परीक्षा सीईई का आयोजन किया गया था, ऐसे में जिन युवाओं ने इस परीक्षा को पास किया है वह अब फिजिकल टेस्ट में शामिल होंगे। जिसमें बड़ी संख्या में युवाओं के भाग लेने की उम्मीद जताई जा रही है।
अग्निवीर भर्ती की तैयारी कर रहे मध्य प्रदेश के युवाओं के लिए अच्छी खबर है। प्रदेश के 9 जिलों में जल्द ही अग्निवीर भर्ती रैली का आयोजन किया जाएगा।
Comments (0)