राहुल आगनोत्री रिपोटर / रायपुर- assembly elections mission 2023 छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव को कुछ ही महीना बचा है, जिसके बाद प्रदेश में विधानसभा चुनाव को होना है, जिसको लेके राजनीतिक पार्टियों में सियासत तेज हो गई है। सभी राजनीतिक पार्टियाँ चुनाव की तैयारियों में जुट गई हैं। इसी बीच केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया और राज्यमंत्री कृष्णपाल सिंह गुर्जर माना विमानतल में पहुँचे। दोनों केंद्रीय मंत्री भारतीय जनता पार्टी के परिवर्तन यात्रा में शामिल होंगे। एयरपोर्ट में महिलाओं ने दोनों केंद्रीय मंत्रियों का भव्य स्वागत किया। इस दौरान स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया ने कहा देश की आजादी के 75 साल बाद महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण मिला है। समग्र देश में महिलाओं में खुशी और उत्साह हैं।
Read More: CG NEWS : सर्व विभागीय संविदा कर्मचारी कल निकालेंगे वादों की बारात, नवा रायपुर करेंगे आंदोलन,
राज्यमंत्री कृष्णपाल सिंह का बयान सामने आया है, छत्तीसगढ़ में इस बार परिवर्तन की लहर हैं। छत्तीसगढ़ में पिछले बार बीजेपी की बहुमत थी,तो परिवर्तन हुआ था। वैसे लोगों की उम्मीद पर सरकार खरी नहीं उतरती है। तो छग के लोग इस बार परिवर्तन का मन बना चुके होते है। छत्तीसगढ़ के लोगों ने परिवर्तन का मन बना लिया है। निश्चित तौर पर नवंबर में छत्तीसगढ़ में परिवर्तन होगा।Read More: CG NEWS : सर्व विभागीय संविदा कर्मचारी कल निकालेंगे वादों की बारात, नवा रायपुर करेंगे आंदोलन,
Comments (0)