मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान हो गया है। चुनाव से पहले बयानबाजी का दौर जारी है। वहीं अब कांग्रेस के राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह के ट्वीट पर मंत्री विश्वास कैलाश सारंग का पलटवार किया है। बीजेपी नेता सारंग ने कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा कि, कांग्रेस के नेता बिना तथ्यों के आरोप लगाते हैं। कांग्रेस के मध्य प्रदेश में जमीन खिसक चुकी है। भाजपा के नेताओं को बदनाम करना और अनर्गल आरोप लगाना कांग्रेस की आदत है।
जनता के बीच जाएं और मुद्दों पर बात करें
मंत्री विश्वास सारंग ने आगे अपने बयान में आगे कहा कि, जनता के बीच जाएं और मुद्दों पर बात करें। उन्होंने आगे कहा कि, प्रियंका गांधी और राहुल गांधी आते हैं और अनर्गल आरोप लगाते हैं, फिर अपने बयानों को वापस लेते हैं। बीजेपी नेता ने कहा कि, कमलनाथ लोगों को चमकाते हैं और दिग्विजय सिंह झूठे बयान देते हैं। कांग्रेस की झूठ और फरेब की राजनीति को जनता मध्य प्रदेश में बर्दाश्त नहीं करेगी।
कांग्रेस के झांसे में न आएं
इसके साथ ही मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि, प्रदेश में अच्छी सरकार चलाने का काम भाजपा ही कर सकती है, इसलिए सभी लोग कांग्रेस के झूठ और छलावे में न आएं और भाजपा को सहयोग करें। उन्होंने कहा कि पहले एक हजार रुपये साल देंगे, फिर कहते हैं महीना देंगे। पता नहीं क्या-क्या झूठ बोल रहे हैं। जब कांग्रेस की सरकार सवा साल के लिए आई तो मेरी बेटियों की शादी की योजना, साइकिल योजना, लाड़ली लक्ष्मी के पैसे सहित सभी योजनाएं बंद कर दी थीं। बच्चों के लैपटाप छीन लिए थे, संबल योजना बंद कर दी थी। प्रधानमंत्री ने आवास का पैसा भेजा, वो तक नहीं दिया।
Comments (0)