भोपाल कलेक्टर आशीष सिंह ने शासकीय स्कूल के निरीक्षण के दौरान लापरवाही पर 3 प्राचार्य और 2 शिक्षक को कारण बताओ सूचना पत्र जारी किया। असंचायी प्रभाव से वेतन वृद्धि रोकने के निर्देश दिए। एक शिक्षक और 1 भृत्य को निलंबित करने के निर्देश दिए। वहीं एक आगनवाड़ी कार्यकर्ता की सेवा समाप्त होंगी।
बच्चों की संख्या काफी कम
कलेक्टर आशीष सिंह ने स्कूलों का निरीक्षण के दौरान पाया की स्कूलों में बच्चों की संख्या काफी कम थी और स्कूल परिसर में अन्य व्यवस्थाएं भी ठीक नहीं थी। सूरज नगर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में निरीक्षण के दौरान देखा कि विद्यालय में शिक्षा के अतिरिक्त अन्य कार्य किए जा रहे थे। इस पर संबंधित प्राचार्य वन्दना उपाध्याय को शो काज नोटिस जारी कर असंचायी प्रभाव से वेतन वृद्धि रोकने के निर्देश दिए। इसके साथ ही संस्था में पदस्थ वर्षा का एक दिन का वेतन काटने के निर्देश दिए गए। आगनवाड़ी कार्यकर्ता पुष्पा जाटव की सेवा समाप्ति करने के निर्देश भी महिला बाल विकास अधिकारी को दिए गए।
2 शिक्षक अवकाश पर
कोटरा सुल्तानाबाद उच्चतर माध्यमिक विद्यालय का निरीक्षण के दौरान पाया गया कि 2 शिक्षक अवकाश पर हैं और 3 शिक्षक किसी अन्य कार्य में गए हुए हैं। प्राचार्य रंजना सक्सेना भी बिना सूचना के उपस्थित रहे हैं इस पर 1 दिन की वेतन काटने और असंचायी प्रभाव से वेतन वृद्धि रोकने के लिए कारण बताओ सूचना पत्र जारी करने के निर्देश दिए।
बिना सूचना के अनुपस्थित
स्टाफ पंजी का में गणक राजेश शुक्ला भी बिना सूचना के अनुपस्थित थे। इनका भी एक दिन का वेतन काटने और असंचायी प्रभाव से वेतन वृद्धि रोकने के के निर्देश दिए हैं। शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय रातीबड़ के निरीक्षण के दौरान पाया गया कि शिक्षक हेमंत श्रीवास्तव 1 जुलाई से अनुपस्थित हैं और उनके द्वारा शैक्षणिक कार्य विद्यालय के काम में मदद नहीं दी जाती है एक भ्रुत्य विजय सिंह परिहार संस्था में कोई काम में सहयोग नहीं करते है। इस बात को संज्ञान में लेते हुए कलेक्टर ने दोनों को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड करने के निर्देश दिए हैं। एक अन्य चपरासी सच मोहन वर्मा द्वार भी विद्यालय में अशोभनीय वातावरण और असहयोग करते है। इनका भी 1 दिन का वेतन काटने के साथ ही असंचायी प्रभाव से वेतन वृद्धि रोकने के रोकने के लिए भी कारण बताओ सूचना पत्र जारी करने को कहा गया है।
स्कूल में साड़ी खरीदी हो रही
विद्यालय की प्राचार्य शशि सिंह के द्वारा प्रभावी नियंत्रण नहीं किए जाने के कारण इनको भी असंचायी प्रभाव से वेतन वृद्धि रोकने के लिए सूचना पत्र जारी करने को कहा गया स्कूल में साड़ी खरीदी जा रही थी।
Comments (0)