CG NEWS : गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही। छत्तीसगढ़ में धान खरीदी की प्रक्रिया पूरी हो चुकि है। अब कई जगहों से भ्रष्टाचार और अनियमितता के मामले सामने आ रहे है। गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले में धान खरीदी में अनियमितता करने वाले अधिकारी पर निलंबन की कार्रवाई की गई है। कलेक्टर ने कृषि विस्तार अधिकारी विजय कुमार त्रिपाठी को निलंबित कर दिया है। दरअसल, खरीफ विपणन वर्ष 2023-24 में धान खरीदी को लेकर विजय कुमार त्रिपाठी कृषि विस्तार अधिकारी की ड्यूटी धान खरीदी केंद्र धनौली में लगाई गई थी। लगातार शिकायत मिल रही थी कि, किसानों ने धान खरीदी के दौरान पैसा लेते थे। मामले की जांच में पाया गया कि, कृषि विस्तार अधिकारी विजय कुमार त्रिपाठी ने धान खरीदी के दौरान बड़ी मात्रा में अनियमितता बरती है।
Comments (0)