एमपी कांग्रेस मिशन-150 का टास्क पूरा करने के लिए सॉफ्ट हिंदुत्व की राह पर चल रही है। कर्नाटक विधानसभा चुनाव में बीजेपी का 'बजरंग बली' दांव फेल होने के बाद कांग्रेस ने धर्म के मोर्चे पर उसे चुनौती देने की योजना बनाई है। एमपी कांग्रेस सभी 230 विधानसभा क्षेत्रों में सुंदरकांड का पाठ करने जा रही है।
सभी विधानसभा क्षेत्रों में होगा सुंदरकांड का पाठ
प्रदेश की 230 विधानसभा क्षेत्रों में सुंदरकांड का पाठ किया जाएगा। इसके साथ ही बड़े शहरों औऱ कस्बों में श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन होगा। कई विधानसभा क्षेत्रों में इसके अलावा शिवपुराण और रुद्राभिषेक का आयोजन भी किया जाएगा। हर हफ्ते मंगलवार और शनिवार के दिन सुंदरकांड का पाठ किया जाएगा। जिसमें मौजूदा विधायक, पूर्व विधायक, जनप्रतिनिधि से लेकर विधानसभा सीट के दावेदार भी शामिल होंगे।कांग्रेस का 'मिशन-150'
गौरतलब है कि कर्नाटक विधानसभा चुनाव में बंपर जीत के बाद कांग्रेस अब मध्य प्रदेश में सत्ता प्राप्त करने के लिए जोर लगा रही है। पार्टी के नेशनल लीडर राहुल गांधी ने 'मिशन-150' का टास्क यानी 150 सीट जीतने का लक्ष्य राज्य नेतृत्व को दे दिया है। राहुल गांधी के एमपी में 150 सीटें जीतने के दावे ने भी पार्टी में नया जोश भर दिया है। इसी के चलते मध्य प्रदेश प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने धर्म के मोर्चे पर भी बीजेपी को घेरने की विशेष रणनीति तैयार की है। प्रदेश के सभी 230 विधानसभा क्षेत्रों में सुंदरकांड का पाठ करने की घोषणा इसी रणनीति का हिस्सा है।Read More: ओडिशा के बालासोर ट्रेन हादसे में 207 लोगों की मौत, 900 से ज्यादा घायल, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी
Comments (0)