मध्य प्रदेश के सीएम शिवराज सिंह चौहान के श्राद्ध से जुड़ी एक सोशल मीडिया पोस्ट के बाद मध्य प्रदेश की राजनीति गरमाई हुई है। अब प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री और बीजेपी की फायर ब्रांड नेता उमा भारती ने सीएम चौहान के श्राद्ध से जुड़े विवाद पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। एक उदाहरण देते हुए उमा भारती ने कहा कि, किसी के जीवित रहते हुए उसका श्राद्ध कर देने से उसकी आयु बढ़ जाती है। उमा भारती ने इस मामले में आपराधिक प्रकरण दर्ज करने की सलाह दी है।
जीवित रहते श्राद्ध करने से बढ़ जाती है आयु: Uma Bharti
बीजेपी की सीनियर लीडर उमा भारती ने गुरुवार (12 अक्टूबर) को अपनी सोशल मीडिया प्लेटफार्म 'X' पर ट्वीट कर कहा कि, '2 दिन से कुछ लोगों के द्वारा शिवराज जी का श्राद्ध किए जाने पर विवाद चल रहा है। जिसने भी यह कर्म किया वह निंदनीय है। उसको खोजिए और उस पर आपराधिक प्रकरण दर्ज कीजिए। लेकिन सच्चाई यह है कि किसी के जीवित रहते हुए उसका श्राद्ध कर देने से उसकी आयु बढ़ जाती है।'2 दिन से कुछ लोगों के द्वारा शिवराज जी का श्राद्ध किए जाने पर विवाद चल रहा है।
— Uma Bharti (@umasribharti) October 12, 2023
2. जिसने भी यह कर्म किया वह निंदनीय है। उसको खोजिए और उस पर आपराधिक प्रकरण दर्ज कीजिए, लेकिन सच्चाई यह है कि किसी के जीवित रहते हुए उसका श्राद्ध कर देने से उसकी आयु बढ़ जाती है।
3. मैंने खुद जब…
‘सीएम शिवराज को फीनिक्स बनने की ज़रुरत नहीं’
अपने दूसरे उदहारण में उमा भारती ने उदाहरण देते हुए आगे लिखा कि, "मैंने खुद जब नवंबर 1992 में सन्यास की दीक्षा ली तब अपना पिंडदान, तर्पण एवं श्राद्ध अमरकंटक के कुंड जी में किया है। शिवराज जी को फीनिक्स पक्षी होने की जरूरत नहीं है। फिनिक्स जल जाता है, राख बन जाता है और फिर उसका उसी राख में से नया उदय होता है। श्राद्ध का दाव उल्टा पड़ेगा, आयु बढ़ेगी, स्वास्थ्य ठीक रहेगा। फिनिक्स बनने की जरूरत ही नहीं है। शिवराज जी शतायु हो।'Read More: आचार संहिता के चलते इंदौर पुलिस मुस्तैद, तीन जगहों से जब्त किए 34 लाख रूपये
Comments (0)