भिलाई- संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर को लेकर सोशल मीडिया पर की गई आपत्तिजनक टिप्पणी के बाद विवाद गहरा गया है। भिलाई की एक युवती द्वारा वीडियो पोस्ट किए जाने के बाद मामला तूल पकड़ गया।
बौद्ध समाज में आक्रोश
इस घटना से नाराज भारतीय बौद्ध महासभा के सदस्यों में भारी आक्रोश देखा गया। समाज के लोग बड़ी संख्या में सिविल लाइन थाना भिलाई पहुंचे और नारेबाजी करते हुए विरोध दर्ज कराया।
एफआईआर और गिरफ्तारी की मांग
प्रदर्शनकारियों ने वीडियो पोस्ट करने वाली युवती के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर तत्काल गिरफ्तारी की मांग की। समाज के पदाधिकारियों ने युवती पर गंभीर धाराओं के तहत मामला दर्ज करने की मांग करते हुए पुलिस को ज्ञापन भी सौंपा।
पुलिस पर कार्रवाई का दबाव
घटना के बाद पुलिस पर त्वरित कार्रवाई का दबाव बढ़ गया है। प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन और तेज किया जाएगा।