भोपाल। मंगलवार को शहर के 35 इलाकों में बिजली कटौती की जाएगी। मेंटेनेंस कार्य के चलते अलग-अलग क्षेत्रों में 1 से 6 घंटे तक बिजली सप्लाई प्रभावित रहेगी। बिजली विभाग के अनुसार, यह कटौती नियमित मेंटेनेंस और सुधार कार्यों के कारण की जा रही है, ताकि भविष्य में निर्बाध और बेहतर बिजली आपूर्ति सुनिश्चित की जा सके।
इन इलाकों में रहेगा असर
कटौती से ऐशबाग, ओम नगर, महाबली नगर समेत कई प्रमुख कॉलोनियों के निवासी प्रभावित होंगे। शहर के अलग-अलग हिस्सों में चरणबद्ध तरीके से बिजली बंद की जाएगी।
सुबह 7 से शाम 4 बजे तक कटौती
बिजली सप्लाई सुबह 7 बजे से शाम 4 बजे के बीच अलग-अलग समय पर बंद रहेगी। प्रत्येक क्षेत्र के लिए अलग-अलग समय निर्धारित किया गया है।
लोगों को दी गई सलाह
बिजली विभाग ने नागरिकों से अपील की है कि वे पहले से जरूरी तैयारी कर लें, ताकि दैनिक कार्यों में किसी तरह की परेशानी न हो।