मध्यप्रदेश में गर्मी लगातार बढ़ती जा रही है। इसी को ध्यान में रखते हुए राजधानी भोपाल में स्कूलों के समय में बदलाव किया गया है। कलेक्टर प्रियंक मिश्रा ने निर्देश जारी करते हुए स्कूलों का समय सुबह 7:30 बजे से दोपहर 12 बजे तक निर्धारित किया है।आदेश के मुताबिक, जिले के सभी स्कूलों में नर्सरी से लेकर कक्षा 12वीं तक की पढ़ाई अगले आदेश तक सुबह 7:30 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक ही संचालित होगी।
भोपाल जिले के सभी स्कूलों पर लागू होगा आदेश
कलेक्टर प्रियंक मिश्रा का यह निर्देश भोपाल जिले के सभी सरकारी, निजी, एमपी बोर्ड, सीबीएसई, आईसीएसई और अन्य मान्यता प्राप्त स्कूलों पर लागू रहेगा।
दोपहर 12 बजे तक ही लगेंगी कक्षाएं
जिले के सभी स्कूलों में नर्सरी से लेकर कक्षा 12वीं तक की पढ़ाई अगले आदेश तक सुबह 7:30 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक ही संचालित होगी। हालांकि, पहले से निर्धारित परीक्षाएं और आवश्यक कार्यक्रम अपने तय समय के अनुसार ही आयोजित किए जाएंगे, इस आदेश का उन पर कोई असर नहीं होगा।